बिकनी में सोनम कपूर की बेवकूफियां देख दंग हैं लोग!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जो कि अभी तक फिल्मों में अपने अलग अलग किरदारों और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर काफी फेमस रही हैं वो एक बार फिर से सुर्खियों में आई हैं। इस बार सोनम को लेकर चर्चा का विषय है उनकी बिकनी। अपनी आने वाली फिल्म बेवकूफियां में सोनम कपूर ने बिकनी पहनी है और सोनम कपूर की सेक्सी बॉडी पर पहली बार बिकिनी देख सोनम के फैंस काफी हैरान हैं। अभी तक सोनम कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। लेकिन सोनम को बिकनी में देखना लोगों के लिए काफी अलग है। बेवकूफियां फिल्म को लेकर सोनम काफी एक्साइटेड भी हैं क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में कई नये एक्सपेरिमेंट भी किये हैं।

बेवकूफियां फिल्म में सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। और फिल्म में सिर्फ सोनम की बिकनी ही नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना के साथ सोनम कपूर के लिप लॉक सीन भी काफी सुर्खियां बना रहे हैं। पहली बार सोनम कपूर के इतने बोल्ड अवतार को देखकर दर्शकों को काफी उत्सुकता हो रही है और वो जल्द से जल्द सोनम की इन बेवकूफियों को बड़े परदे पर देखना भी चाहते हैं। सोनम कपूर को पिछले साल रांझना फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए काफी सराहना भी मिली। उसके बाद फिल्म भाग मिल्खा भाग में भी सोनम को उनके सीधे साधे लेकिन छोटे से किरदार के लिए भी काफी पसंद किया गया। लेकिन अब लगता है सोनम ने कुछ आउट ऑफ दि बॉक्स जाकर करने का फैसला किया है।

हो सकता है कि अभी तक कमर्शियल सक्सेस ना मिल पाने की वजह से सोनम कपूर को यूं लगने लगा हो कि उन्हें अब बाकी एक्ट्रेसेस की तरह कुछ बोल्ड भी करना चाहिए तभी उन्हें भी दर्शक बड़े परदे पर देखना पसंद करें। बेवकूफियां फिल्म में सोनम कपूर के साथ ऋषि कपूर भी हैं जो कि सोनम के पिता का किरदार निभा रहे हैं। अब सोनम का ये सेक्सी और बोल्ड रुप उनके बॉलीवुड करियर को कुछ हाइप देता है या नहीं ये कुछ ही दिनों में फिल्म की रिलीज के बाद पता ही चल जाएगा। लेकिन फिल्हाल तो आप सोनम के इस बोल्ड रुप के दर्शन कीजिये तस्वीरों में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X