बिहार पुलिस के 4 अफसर मुंबई रवाना- सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में करेंगे जांच
फिल्म इंडस्ट्री में इस समय उथल पुथल मची हुई है और आए दिन सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कुछ बड़ी खबरें आती रहती हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने केस कर दिया है और सुशांत की मौत का अहम कारण उनको ही बताया है और जांच की मांग की है। उन्होने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को काफी खुश करने वाली है।
गौरतलब है कि उनकी आत्महत्या के बाद मुंबई पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है लेकिन किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हो सका है। अब खबर है कि बिहार से बिहार पुलिस की 4 लोगों की टीम मुंबई रवाना हो गई है जोकि अपने हिसाब से जांच करेगी। उनके परिवार को सुशांत सिंह राजपूत के मौत का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है और इस बात से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। उनके पिता लगातार ठीक से जांच करने की मांग पुलिस से कर रहे हैं..
अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन- 'मदर इंडिया' में निभाया था शानदार किरदार


Click it and Unblock the Notifications











