Sushant Case- बिहार पुलिस ने शुरु की छानबीन- अंकिता लोखंडे, बैंक मैनेजर और नौकर से पूछताछ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। जबसे उनके पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं वो काफी ज्यादा परेशान हैं। रिया चक्रवर्ती.. सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं और उनके पिता का आरोप है कि रिया के कारण ही उनका बेटा मरा है। इस मामले में लगातार सुशांत सिंह राजपूत की एक्स अंकिता लोखंडे भी चर्चा में हैं और काफी ज्यादा एक्टिव हैं।
हाल ही में रिया पर केस होने के बाद उन्होने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था और लिखा था कि सच्चाई की जीत होती है। अब खबर आ रही है कि उनसे बिहार पुलिस ने हाल ही में पूछताछ की है और उन्होने कई अहम बातें पुलिस तो बताई हैं। इसके अलावा पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक मैनेजर से भी पूछताछ की और इस बात डेटा निकलवाया है कि सुशांत के अकाउंट से लगभग 15 से 17 करोड़ रुपए कहां ट्रांसफर किए गए हैं।
जन्मदिन पर सोनू सूद ने प्रवासियों को दिया तोहफा- देंगे 3 लाख नौकरियां
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











