जन्मदिन पर सोनू सूद ने प्रवासियों को दिया तोहफा- देंगे 3 लाख नौकरियां
अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान जिस तरह से मदद का हाथ बढ़ाया था वो काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों ने हीरो बना दिया था और वो तब से उनके गुणगान कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद ने लोगों की हर तरह से मदद की थी और अपने राज्य से बाहर फंसे गरीब बेसहारा लोगों को घर पहुंचाया था। आज सोनू सूद अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस दौरान उन्होने एक ऐसा ऐलान किया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि सोनू सूद अब दूसरी तरह से लोगों की मदद के लिए आगे हैं और कई सारे ऐलान लगातार कर रहे हैं। दरअसल सोनू सूद अब लोगों को नौकरियां देने के बारे में विचार कर रहे हैं और इसको लेकर एक पोस्ट भी उन्होने किया है।

एक ट्वीट करते हुए उन्होने लिखा है कि.. मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए http://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार।
ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद् AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co, Portea और अन्य सभी का। #AbIndiaBanegaKamyaab.
उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसपर कमेंट करके उनकी तारीफें कर रहे हैं। सोनू सूद लगातार अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं और फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











