स्‍पॉट ब्‍वाय की शादी का खर्च उठाया सलमान ने

मुंबई। अपनी दरियादिली को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले अभिनेता सलमान खान ने अपने एक स्‍पॉट ब्‍वाय की शादी का सारा खर्च उठाया। सलमान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि स्‍पॉट ब्‍वाय मोहन की शादी थी। जिसके सारे खर्च का इंतजाम सलमान ने किया। हालांकि वह शादी में शिरकत नहीं कर सके लेकिन इस मौके पर सलमान के परिवार के सदस्‍य मौजूद थे।

परिवार के सदस्‍यों में सलमान की बहन अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, सलमा, हेलेन, सलीम खान और बाडीगार्ड शेरा मौजूद थे। समारोह का आयोजन बांद्रा के केसी हाल में हुआ। स्‍पॉट ब्‍वाय, मोहन और उसका परिवार इस बात से खुश था कि सलमान ने उसका खर्च उठाया।

इसके अलावा सलमान का एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' भी समय समय पर लोगों की मदद करता रहता है। सलमान सफल अभिनेता के अलावा एक बड़े दिलवाले व्‍यक्ति के रूप में भी जाने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X