..................... सलमान खान ने किया कंफर्म- ईद 2021 पर थियेटर्स में रिलीज होगी फिल्म राधे | Salman Khan confirms film Radhe will release in theatres on Eid 2021 - Hindi Filmibeat

बड़ी खबर! थिएटर मालिकों की अपील पर, सलमान खान ने किया कंफर्म, ईद 2021 पर आएगी 'राधे'

सलमान खान को उनकी आने वाली फिल्म 'राधे' को थियेटर में रिलीज़ करने के लिए देश भर के थिएटर एग्जिबिटर्स एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया था, क्योंकि इन सभी को लगता था कि केवल सलमान खान की फिल्म ही महामारी के कारण सिनेमाघरों को हुए आर्थिक नुकसान से उबरने में मदद कर सकती है। इस फिल्म के राइट्स ज़ी के पास हैं।

सलमान खान के साथ ज़ी खुद अपील को ध्यान में रखकर राधे को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने के लिए तैयार है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "क्षमा करें मुझे सभी थिएटर मालिकों को वापस जवाब देने में लंबा समय लग गया.. इस समय के दौरान यह एक बड़ा निर्णय है। मैं उन वित्तीय समस्याओं को समझ सकता हूं जिनसे थिएटर मालिक / एक्सहिबिटर्स गुज़र रहे हैं और मैं राधे को सिनेमाघरों में रिलीज कर के उनकी मदद करना चाहूंगा।"

Radhe

सलमान ने आगे लिखा- "बदले में, मैं उनसे 'राधे' देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए थिएटर में अत्यधिक सावधानी बरतने की उम्मीद करूंगा। कमिटमेंट ईद का था और यह इंशाल्लाह 2021 की ईद में ही रिलीज़ होगी। इस साल ईद पर सिनेमाघरों में राधे का आनंद लें .. गॉड विलिंग .."

ईद पर सलमान की फिल्म

ईद पर सलमान की फिल्म

यह एक सर्वविदित तथ्य है कि पिछला साल लॉकडाउन और कोविड-19 के कारण बहुत से लोगों के लिए आसान नहीं रहा है खासकर सिनेमा हॉल मालिकों के लिए जिन्हें इसकी भारी मार झेलनी पड़ी है।

इसीलिए उन्होंने सलमान खान को भारत के विभिन्न राज्यों के फिल्म प्रदर्शकों से एक आवेदन पत्र के रूप में अनुरोध करते हुए लिखा कि वे अपनी आगामी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ करें क्योंकि उनकी फिल्म न केवल सिंगल स्क्रीन, बल्कि मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों के मालिकों और कर्मचारियों को उनके भविष्य के संदर्भ में आशा की एक किरण प्रदान करेगी, और अब सुपरस्टार ने पुष्टि कर दी है कि वह इस साल ईद पर सिनेमाघरों में अपनी फिल्म रिलीज करेंगे।

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई

फ़िल्म 'राधे' को सलमान खान की ईद रिलीज की परंपरा को ध्यान में रखते हुए रिलीज किया जाएगा। बता दें, हर साल ईद पर सलमान खान अपनी एक फिल्म रिलीज करते हैं.. और यह एक ट्रेंड बन चुका है.. जैसे कि बजरंगी भाईजान, दबंग, किक, एक था टाइगर, बॉडीगार्ड..

फिल्म है तैयार

फिल्म है तैयार

फ़िल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित है जिसमें सलमान खान के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी और जैकी श्रॉफ, जरीना वहाब और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'राधे' को सलमान खान, सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री के बैनर सलमान खान फिल्म्स, सोहेल खान प्रोडक्शंस और रील लाइफ प्रोडक्शन के तहर को-प्रोड्यूस किया गया है।

नहीं है वांटेड की सीक्वल

नहीं है वांटेड की सीक्वल

यह वाटेंड की सीक्वल नहीं है। इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। सलमान खान ने कहा कि- राधे एक्शन और कहानी के मामले में वांटेड की बाप होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों में होंगे। यह कोरियन फिल्म Outlaws की हिंदी रीमेक है। कहानी में हालांकि थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है।

कश्मीरी पंडितों पर बोले अनुपम खेर- 'वक़्त के साथ कुछ ज़ख़्म न भरते हैं न छिपते हैं', शेयर किया VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X