कश्मीरी पंडितों पर बोले अनुपम खेर- 'वक़्त के साथ कुछ ज़ख़्म न भरते हैं न छिपते हैं', शेयर किया VIDEO
आज कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा को 31 साल हो चुके हैं। 19 जनवरी 1989 में अपने घरों से बेघर हुए कश्मीरी पंडित आज भी अपनी जमीन से दूर हैं। हर साल की तरह अभिनेता अनुपम खेर ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उस दिन की घटना को याद किया है और कहा, वक़्त के साथ कुछ ज़ख़्म न भरते हैं न छिपते हैं।
अनुपम खेर ने हाल ही में विवेक अग्निहोत्री वेब सीरीज 'द कश्मीर फाइल' की शूटिंग पूरी की है। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- वक़्त के साथ कुछ ज़ख़्म न भरते हैं न छिपते हैं।आज कश्मीरी हिन्दुओं को कश्मीर से ज़बरदस्ती निकाले 31 सालों हो गये। एक बार फिर से मैं आप लोगों को याद दिला दूं कि 19 जनवरी,1990 की रात को हुआ क्या था? अपने ही देश में रिफ्यूजी बने रहने का मतलब क्या होता है?

वीडियो में अभिनेता ने कहा, "दोस्तों हर हाल की तरह 19 जनवरी आ गई। स्वंतत्र भारत की सबसे बड़ी ट्रेजडी को हुए अब 31 साल हो गए हैं। एक बार फिर हम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करेंगे और फिर वापस अपनी- अपनी जिंदगी में वापस बिजी हो जाएंगे। लेकिन उससे पहले हर साल की तरह मैं आपको एक बार फिर से याद दिला दूं.. कि 19 जनवरी 1990 को कश्मीर में हुआ क्या था..!


Click it and Unblock the Notifications