'सनी पोर्न स्टार थीं..इसीलिए बड़े स्टार्स ने फिल्म को कहा NOoo'
[बॉलीवुड न्यूज] सनी लियोन की फिल्म 'एक पहली लीला' 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। लिहाजा, कलाकार, निर्देशक, निर्माता फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी दौरान फिल्म के निर्देशक बॉबी खान ने मीडिया को बताया कि उनकी फिल्म को कई बड़े कलाकारों ने सिर्फ इसीलिए ठुकरा दिया क्योंकि फिल्म में सनी लियोन थीं।
बॉबी खान ने बताया कि, 'फिल्म के लिए मैंने कई बड़े कलाकारों से संपर्क किया था। उन्हें कहानी पसंद भी आई, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया, क्योंकि सनी पोर्न स्टार रह चुकी हैं। मुझे इस बात का दुख है कि बहुतों ने फिल्म को सिर्फ इस वजह से ठुकरा दिया।"
आपको बता दें, एक पहेली लीला में सनी लियोन मुख्य किरदार निभा रही हैं। जबकि उनके साथ फिल्म में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल, राहुल देव और मोहित अहलावत भी हैं।
पढ़ें- इंडियन MEN को सनी लियोन ने दी लाख टके की सलाह!
बॉबी खान को उम्मीद है कि इस फिल्म से सनी की छवि बॉलीवुड में बदलेगी। वह सनी के पेशेवर स्वभाव के कायल हैं। उन्होंने कहा, 'सनी लियोन का अतीत उनकी व्यक्तिगत च्वाइस थी। इसके लिए उन्हें किसी से कम या बुरा नहीं सोच सकते। लोगों को ऐसी दकियानूसी सोच बदलनी चाहिए।'
पढ़ें- सनी लियोन का 'सत्यम शिवम सुंदरम' लुक..पब्लिसिटी स्टंट!
बॉबी ने बताया कि, सनी के पति डेनियल ने यहां तक कह डाला कि अगली बार यदि आप सनी को फिल्म में लेते हैं, तो एक्टर के पास मुझे ले चलिएगा, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि मेरी पत्नी बेहद पेशेवर कलाकार हैं और आपको उनके साथ काम करने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
बॉबी ने कहा, 'एक पहेली लीला की पटकथा बेहद सशक्त है और लीला के किरदार में मैंने एक कलाकार के रूप में सनी की प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल किया है।'


Click it and Unblock the Notifications


