भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म 'बधाई दो' की शूटिंग हुई पूरी, जानें डिटेल्स
जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'बधाई दो' की शूटिंग अब पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग जनवरी के शुरुआती दिनों में शुरू की गयी थी। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म 2018 में आई 'बधाई हो' की सीक्वल है। फिल्म में भूमि एक पीटी टीचर की भूमिका निभा रही हैं और राजकुमार एक पुलिस वाले के किरदार में नज़र आएंगे।
फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा करते हुए, जंगली पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, "IT'S A WRAP FOR TEAM #BadhaaiDo! 🥳 Going to miss watching these smiles on the set but hey, there's something else we are looking forward to, watching them in the film!

भूमि पेडनेकर ने भी साझा किया, "It's a wrap for Shardul & Sumi :) शूटिंग के दौरान पूरी टीम का जो अनुभव रहा है, ये तस्वीरें उसके साथ न्याय नहीं करती हैं। एक दूसरे के लिए बेसुमार प्यार, हंसी मजाक और जिंदगी भर की यादें..❤️ #BadhaaiDo.. इसे यादगार बनाने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद। आप सबके साथ काम करके मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं।

शूटिंग हुई खत्म
वही, राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, "Out of the sets and straight into your hearts❤️ It's a WRAP! Can't wait for y'all to see the film! #BadhaaiDo

मनाया जश्न
इस मौके पर, फ़िल्म की कास्ट और क्रू ने अपने बीच एक छोटे से जश्न के साथ फ़िल्म के अंतिम शेड्यूल को पूरा किया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, फ़िल्म ने इस टेस्टिंग वक़्त में अपना शूट बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फिल्म की अधिकतम शूटिंग उत्तराखंड में की गई है।

पहली बार बनी है जोड़ी
भूमि और राजकुमार ने भी शेयर किया कि वे एक साथ काम करने के लिए एक फिल्म की तलाश में थे और उनके लिए 'बधाई दो' से बेहतर फिल्म नहीं हो सकती थी। एक प्रमुख पब्लिकेशन के साथ इंटरव्यू में अपने किरदार 'सुमी' के बारे में बात करते हुए, भूमि ने कहा, "वह प्यारी स्त्री है और उसके पास अपनी अतरंगी हरकते है और इसलिए मुझे लगता है कि वह काफी रोमांचक है।"

बधाई दो
राजकुमार ने साझा किया, "यह बहुत मजेदार था, वहां बहुत ठंड है, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से सर्दियों से प्यार है और विशेष रूप से बधाई दो के लिए शूटिंग करना क्योंकि एक अद्भुत स्क्रिप्ट है।"
यह फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग फ्रैंचाइज़ी 'बधाई हो' का एक अन्य हिस्सा है।जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा किया गया है और यह अक्षत घिल्डियाल व सुमन अधिकारी द्वारा लिखित है।
'रूही' Box Office: जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म पर टिकी है सबकी नजर- कैसी होगी ओपनिंग!


Click it and Unblock the Notifications