..................... जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही का बॉक्स ऑफिस | Roohi Box Office Prediction: Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao's film to open big in theatres? - Hindi Filmibeat

'रूही' Box Office: जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म पर टिकी है सबकी नजर- कैसी होगी ओपनिंग!

जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'रूही' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हॉरर- कॉमेडी है, जिसे प्रोड्यूस किया है दिनेश विजन ने। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज किये गए हैं, जिसे पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई शक नहीं दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लॉकडाउन खुलने के बाद थियेटरों में रिलीज होने वाली यह पहली बड़ी फिल्म है। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि यह दर्शकों को थियेटर तक खींचने में कितना कामयाब होती है।

Roohi

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म के क्रेज को देखते हुए यह 4-5 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। 'रूही' देशभर में 1500 स्क्रीन पर रिलीज की जा रही है। कोरोना काल के बाद किसी हिंदी फिल्म को पहली बार इतनी बड़ी रिलीज मिल रही है। कहीं ना कहीं, पूरे इंडस्ट्री की निगाहें 'रूही' पर टिकी हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बन रही है एक और बॉयोपिक, ये एक्टर निभाएंगे प्रधानमंत्री का किरदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X