..................... Bhootnath Returns is very nice film and Amitabh Bachchan is very sweet said Children - Hindi Filmibeat

Exclusive: बच्चों के दिल पर छा गयी अमिताभ अंकल की 'भूतनाथ रिटर्न्स'

चुनावी सरगर्मी और गर्मी की छुट्टी के बीच शुक्रवार को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' रिलीज हुई है। बड़ो से ज्यादा बच्चों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था।

इसलिए फिल्म के पहले दिन बच्चों की ही भीड़ सिनेमाघरों में ज्यादा देखी गयी और जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म देखने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी होगी तो वैसा ही नजारा सिनेमाहॉल से फिल्म देखने के बाद निकले बच्चों के चेहरों पर नोट किया गया।

भूत नहीं ये भविष्य है- भूतनाथ रिटर्न्स फिल्म रिव्यू

ऐसे ही कुछ बच्चों से वनइंडिया ने बात की और फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' के बारे में प्रतिक्रिया जाननी चाही। बैंगलोर के प्राईवेट अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों अमित अवस्थी ( 12 साल), मयंक त्रिपाठी (11 साल) और इशिता भट्ट( 12 साल) से वनइंडिया से कहा फिल्म बहुत अच्छी है।

'भूतनाथ रिटर्न्स' को बच्चों ने फिलहाल पसंद किया है

हम तो फिर से फिल्म देखने आयेंगे। हनी सिंह और अमिताभ अंकल का डांस वाला गाना बहुत अच्छा है तो वहीं पार्थ ने बहुत बढ़िया एक्टिंग की है। हम भी पार्थ जैसे बहादुर बच्चा बनना चाहते हैं।

तो देखा आपने फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' को बच्चों ने फिलहाल पसंद किया है, देखते हैं कि क्या बच्चों की पसंद फिल्म को कामयाबी दिला पाती है।

फिल्म में रणबीर कपूर और शाहरूख खान का गेस्ट रोल भी है। तो वहीं फिल्म में खलनायक की भूमिका बोमन ईरानी ने निभायी है। फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी है तो फिल्म रवि चोपड़ा प्रोडक्शन की है। फिल्म साल 2008 में आयी फिल्म 'भूतनाथ' का सीक्वेल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X