भूत नहीं ये भविष्य है- भूतनाथ रिटर्न्स फिल्म रिव्यू

स्टार- 4
फिल्म- भूतनाथ रिटर्न्स
निर्देशन- नितेश तिवारी
निर्माता- भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, रेनु रवि चोपड़ा
कलाकार- अमिताभ बच्चन, पार्थ, बोमन इरानी, संजय मिश्रा, शाहरुख खान (मेहमान कलाकार), रणबीर कपूर (मेहमान कलाकार)
संगीत- मीत ब्रदर्स, राम संपत, यो यो हनी सिंह

(सोनिका मिश्रा) बच्चों के फेवरेट भूतनाथ एक बार फिर से वापस आ गये हैं। कुछ साल पहले ही रिलीज हुई भूतनाथ ने बच्चों के साथ बड़ों को भी काफी एंटरटेन किया था और फिल्म की सफलता ने निर्माताओं को इसका सीक्वल भूतनाथ रिटर्न्स बनाने का आईडिया दिया। अमिताभ बच्चन के फैन्स के लिए ये वीकेंड बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। भूतनाथ इस बार भी काफी जोश में है और भूतनाथ के साथियों के रुप में बोमन इरानी, पार्थ और संजय मिश्रा ने फिल्म को और भी मजेदार बना दिया है। अमिताभ हर बार की तरह ही अपने फुल स्टाइल में नज़र आएंगे वहीं अमिताभ के साथी के रुप में नन्हें से पार्थ भालेराव ने भी गजब की एक्टिंग की है। अमिताभ बच्चन के सामने पार्थ का आत्मविश्वास और उसकी परफॉर्मेंस कमाल की है।

कहानी- भूतनाथ की कहानी वहां से शुरु होती है जब भूतनाथ दुनिया से विदा लेकर स्वर्ग पहुंचते हैं और वहां पर बाकी बैठे भूत उनका मजाक उड़ाते हैं। सभी का कहना है भूतनाथ एक बच्चे को नहीं डरा पाए और उन्होंने भूतों का मजाक बना दिया। इसपर भूतनाथ भगवान से कहते हैं कि वो एक मौका चाहते हैं खुद को साबित करने का। भगवान दोबारा से भूतनाथ को धरती पर भेजते हैं और बच्चों को डराने को कहते हैं। इसबार फिर से भूतनाथ की मुलाकात अखरोट (पार्थ) से होती है जो कि उन्हें देख सकता है। भूतनाथ अखरोट की मदद करते करते देश को सुधारने के प्रयास में भी जुट जाते हैं। इस काम में उनका साथ देते हैं अखरोट और संजय मिश्रा।

फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ हैं साथ ही कई कॉमेडी सीक्वेंस हैं जो कि आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। अमिताभ बच्चन ने हर बार की तरह अपना बेस्ट दिया है। अपने डालॉग्स में, इमोशन्स में हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ ओवर दि टॉप थे। अमिताभ जैसे सीनियर सुपर स्टार के सामने जहां बड़े बड़े स्टार्स भी फीके पड़ जाते हैं वहीं पार्थ ने अपने बेहतरीन अदाकारी से लोगों का ध्यान बार बार अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। कई बार तो वो अमिताभ को भी ओवरटेक करते दिखे।

कलाकारों के परफॉर्मेंस, गाने और फिल्म से जुड़े कुछ खास पहलू-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X