हिट हुआ 'ताकत का भूत' इसलिए बनेगा भूतनाथ पार्ट 3

पिछले शुक्रवार को चुनावी मौसम में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म "भूतनाथ रिटर्न्स" की सफलता ने फिल्म के निर्माताओं को इस फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने पर मजबूर कर दिया है।

निर्माता भूषण कुमार ने इशारा किया है कि वो इस फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी कर रहे हैं और दोनों पार्ट की तरह फिल्म के तीसरे पार्ट में भी अमिताभ ही भूत होंगे।

बोले बच्चन..शाहरुख, सलमान, आमिर ने दी बॉलीवुड को निराली पहचान

मालूम हो कि अभिनेता अमिताभ बच्चन की नई फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' ने प्रदर्शन के तीन दिनों के अंदर ही बॉक्सऑफिस पर 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को न सिर्फ समीक्षकों और दर्शकों की प्रशंसा मिल रही है, बल्कि व्यावसायिक स्तर पर भी फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है।

फिल्म में अमिताभ के अलावा बाल कलाकार पार्थो भालेराव ने भी काम किया है और अमिताभ ने तो पार्थो को फिल्म का नायक करार दिया है। फिल्म में हास्य और मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ताकत और सच्चाई के भूत बने हैं जिन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है।

व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, "भूतनाथ रिटर्न्‍स' ने पहले ही सप्ताहांत में भारत में 18.02 करोड़ रुपये की कमाई की।"

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' 2008 में आई फिल्म 'भूतनाथ' की अगली कड़ी है, जो 11 अप्रैल को प्रदर्शित हुई है। फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह खास बच्चन की शैली की मनोरंजक फिल्म है।

फिल्म देखने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि भूतनाथ रिटर्न्‍स' का प्रदर्शन दुनियाभर में किया जाना चाहिए। यह एक बेहतरीन फिल्म है और देश में आम चुनाव के समय सामाजिक संदेश के साथ सटीक फिल्म है।"यह फिल्म बच्चों का खासा पसंद आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X