24 जुलाई को रिलीज होगा मोस्ट अवेटड 'मेरी कॉम' का 'नॉक-आउट'
उमंग कुमार निर्देशित और वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित और संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म 'मेरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।
'मेरी कॉम' फिल्म का पहला संपूर्ण ट्रेलर 24 जुलाई को लांच होगा
वायकॉम18 के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) अजीत अंधारे ने कहा, "हम पोस्टर और झलकी को मिली चौंकाने वाली प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं, जिसका शीर्षक हमने 'मेरी कॉम पंच' रखा था। इन्होंने ट्रेलर के लिए हमारा मनोबल बढ़ाया है, जो हम इस सप्ताह के अंत में रिलीज करेंगे। हमने ट्रेलर का शीर्षक 'मेरी कॉम नॉक-आउट' रखा है। पहला राउंड जीत गए और हमें अगले का इंतजार है।"
ट्रेलर का शीर्षक 'मेरी कॉम नॉक-आउट' है
फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने कहा, "एक अर्से बाद एक पोस्टर की रिलीज को लेकर इस तरह का जुनून है। अच्छी-अच्छी टिप्पणियां सुनकर अच्छा लगा।..मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरे लिए इंतजार लंबा हो गया है। मैं आखिरकार अब दुनिया को अपना काम दिखा सकता हूं।"
गौरतलब है यह फिल्म ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है। फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होनी है। फिल्म के प्रियंका चोपड़ा ने खुद मैरिकॉम से ट्रेनिंग और टिप्स लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












