मेरी कॉम देगी दुनिया भर की लड़कियों को किक
मैगनीफीसेंट बीके का कहना है- "मुझे तो यकीन नहीं हो रहा, प्रियंका ये आप हो। आपके ये डोले शोले और जंगली बिल्ली वाला लुक बेहतरीन है। आपने अपना सबकुछ इस फिल्म को दे दिया है। हम सभी आपको बेहद प्यार करते हैं।"
नैया ने ट्वीट किया "बेहतरीन, जैसा कि मैंने सोचा था प्रियंका आपने मैरी कॉम में खुद को बिल्कुल ही बदल दिया है। फर्स्ट लुक में ही आपने सभी को अपना दीवाना बना दिया। हम सभी को आपसे प्यार हो गया है।"
अदिति ने ट्वीट किया- वाह, मेरे पास शब्द ही नहीं हैं कुछ कहने के लिए। मेरी कॉम का फर्स्ट लुक बेहतरीन है। इसे देखकर मेरे तो रोंगटे ही खड़े हो गये। थोड़ा वक्त लगा खुद को वापस नॉर्मल बनाने में।
सेलीना ने ट्वीट किया "मेरी कॉम फिल्म दुनिया भर की लड़कियों को किक देगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बहुत ही बेहतरीन दिख रही हैं। पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है।"


Click it and Unblock the Notifications












