..................... भांगड़ा पा ले टाइटल ट्रैक रिलीज | Bhangra Paa Le title track out now, starring Sunny Kaushal and Rukshar Dhillon - Hindi Filmibeat

"भांगड़ा पा ले" का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, करण- अर्जुन के गाने में हिप हॉप मिक्स!

By Staff

जब से मेकर्स ने फ़िल्म "भांगड़ा पा ले" का ट्रेलर रिलीज़ किया है तब से यह दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सनी कौशल और रुखसार ढ़िल्लन स्टारर यह फिल्म 'भांगड़ा' केंद्रित है और अपने अनोखे कांसेप्ट के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को रिलीज करते हुए प्रशंसकों को अधिक उत्साहित कर दिया है।

यह गाना एक मॉडर्न टच के साथ पुराने पारंपरिक भांगड़ा बीट्स का एक सुंदर मिश्रण है। वही, गाने की कोरियोग्राफी भी बेहतरीन है। रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर यह गाना दर्शकों के बीच पसंदीदा बन गया है, जिन्हें इस डांस नंबर से प्यार हो गया हैं।

Bhangra Paa Le

अतीत और वर्तमान समय में आये बदलाव और रोमांस से भरपूर फ़िल्म "भांगड़ा पा ले" में पंजाब से भांगड़ा के पारंपरिक फॉर्म और दुनिया भर के पश्चिमी डांस फॉर्म के बीच तालमेल देखने मिलेगा।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित "भांगड़ा पा ले" स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म 1 नवंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

शुरु हो गई 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारी- आमिर खान के घर पहुंची करीना कपूर- देंखे तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X