शुरु हो गई 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारी- आमिर खान के घर पहुंची करीना कपूर- देंखे तस्वीर
Recommended Video
आमिर खान और करीना कपूर खान ने अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारी शुरु कर दी है। हाल ही में करीना कपूर को फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ आमिर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। 3 इडियट्स और तलाश के बाद आमिर- करीना की जोड़ी एक बार फिर साथ दिखने वाली है। कोई शक नहीं कि इन्हें साथ में देखना दिलचस्प होगा। बता दें, लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी। जिसे 2020 दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म होगी। आमिर इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप नामक किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है। लेकिन उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है। और एक एतिहासिक पुरूष बन जाता है। फिल्म की कहानी तो बेहतरीन है ही.. लेकिन फॉरेस्ट गंप के किरदार में टॉम हैंक ने जो किया है, उसे मील का पत्थर माना जाता है।
फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' वर्ष 1986 में आये एक उपन्यास पर आधारित है जिसके लेखक विनसटन ग्रूम हैं। जाहिर है अब आप समझ ही गए होंगे कि आमिर ने इस फिल्म को क्यों चुना..


Click it and Unblock the Notifications











