Bhagyashree को 56 की उम्र में आई चेहरा बिगाड़ देने वाली चोट लगे 13 टांके, खून से लथपथ अस्पताल में हुई सर्जरी

Bhagyashree Forehead 13 Stitches: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree Hospitalised) को लेकर कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरों के साथ बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भाग्यश्री (Bhagyashree Surgery) के माथे पर गहरी चोट आई है। माथे पर आई इस गंभीर चोट के बाद भाग्यश्री को अस्पताल (Bhagyashree Hospital Photos) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भाग्यश्री को ये चोट पिकलबॉल खेलते हुए आई है।
भाग्यश्री को आए 13 टांके
भाग्यश्री को इस दौरान आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी तुरंत सर्जरी हुई है। इस सर्जरी में उन्हें 13 टांके लगे है। अब भाग्यश्री पूरी तरह से ठीक है। सर्जरी के बाद भी भाग्यश्री की तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो ड्रेसिंग कराए और अपनी एवरग्रीन मुस्कुराहट से फैंस के दिलों को सुकूम पहुंचाती दिखाई दे रही हैं।
कुमार विश्वास की बेटी हनीमून पर कर रही है खूब रोमांस, पति की बाहों में कोजी होकर शेयर की ये तस्वीर
दवाओं के साथ रंग लाई दुआएं
भाग्यश्री को चोट लगने की खबर सुनने के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआएं करने लगे। इसके साथ ही भाग्यश्री के चेहरे पर मुस्कुराहट देख फैंस जरा चिंता से बाहर आएं हैं। हालांकि कमेंट सेक्शन में अभी भी सभी उनके लिए फिक्रमंद दिखाई दे रहे हैं।
भाग्यश्री की फिल्में
बता दें कि भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी सलमान खान संग नजर आई थी। दोनों की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस कुछ फिल्मों में नजर आई फिर उन्होंने हिमालय दासानी से लव मैरिज कर ली और वो काफी वक्त तक एक्टिंग से दूर रही। हालांकि अब एक्ट्रेस कई साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस एक बेटा और एक बेटी की मां हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं भाग्यश्री
भाग्यश्री तमाम फिल्म इवेंट और स्टार पार्टी में दिखाई देती हैं। इसके साथ ही भाग्यश्री के लुक्स भी उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिया है। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अप्डेट देती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











