कुमार विश्वास की बेटी हनीमून पर कर रही है खूब रोमांस, पति की बाहों में कोजी होकर शेयर की ये तस्वीर

Kumar Vishwas Daughter

Kumar Vishwas Daughter Honeymoon: कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में अपनी बड़ी बेटी अग्रता (Agrata Sharma Wedding) की ग्रैंड वेडिंग की है जिसके काफी चर्चे रहे। शादी के बाद अब अग्रता के अपने पति पवित्र (Agrata And Pavitra) के साथ हनीमून पर हैं। हनीमून के लिए अग्रता और पवित्र (Agrata Sharma Honeymoon) ने इस दिनों न्यूली वेड कपल की सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन मालदीप (Honeymoon Destination) को चुना है।

हनीमून पर कुमार विश्वास की बेटी अग्रता

मालदीप में चल रहे हनीमून से अग्रता ने सोशल मीडिया पर अपनी एतक तस्वीर शेयर की है। अग्रता की इस तस्वीर पर उनके फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीर की बात करें तो इसमें न्यूली वेड कपल पूरी तरह से एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। पवित्र ने अग्रता को अपनी बाहों में भरा हुआ है और दोनों एक दूसरे की आखों में खोए दिखाई दे रहे हैं। अग्रता और पवित्र का ये बीच लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बेहद प्यारी है अग्रता और पवित्र की जोड़ी

अग्रता और पवित्र की ये तस्वीर देखने के बाद साफ है कि हनीमून पर दोनों अपनी लाइफ के इस सबसे स्पेशल फेज को काफी इंजॉय कर रहे हैं। फैंस अग्रता और पवित्र की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वो उनकी और भी हनीमून तस्वीरों और फोटोज को देखने की डिमांड कर रहे हैं। बता दें कि कुमार विश्वास ने भी अपनी बेटी की शादी के वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं।

उदयपुर में हुई शादी

अग्रता और पवित्र की शादी राजस्थान में झीले के शहर उदयपुर में पिछोला झील के किनारे लीला पैलेस में हुई है। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें तमाम सेलेब्स परफॉर्म करते दिखाई दिए। अग्रता और पवित्र की शादी के फंक्शन उदयपुर में दो दिनों तक चले। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन किया गया।

वीवीआईपी ने की शिरकत

अग्रता और पवित्र की शादी में पीएम मोदी, अमित शाह, बागेश्वर बाबा से लेकर पी प्राग और सिंह तक तमाम वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शिरकत करती दिखाई दीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं जिनका नाम अग्रता और कुहू शर्मा है।

लंदन से पढ़ी हैं अग्रता शर्मा

कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की बात करें तो उनकी पढ़ाई विदेश से पूरी हुई है। लेकिन उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और गाजियाबाद से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की। बाद में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की।

कंपनी की हैं डायरेक्टर

इसके अलावा अग्रता शर्मा ने फैशन मार्केटिंग में मास्टर भी किया हुआ है। इसके अलावा डिजिटल खि़डकी नाम की एक कंपनी की वह डायरेक्टर भी है। हाल ही में उनकी शादी बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से हुई। वैसे तो कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन एक तस्वीर में दोनों के माता-पिता दोनों को आशीर्वाद देते हुए नजर आए।

Take a Poll

बेहद मशहूर है कुमार विश्वास

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार विश्वास अभी के वक्त में एक मशहूर कवि और लेखक है। वह कई सारे कवि सम्मेलन में भी शामिल होते हैं। साथ ही इस समय वह राम कथा का भी पाठ करते हुए नजर आते हैं जो काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस समय वह अपनी बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा में आए।

कौन है पवित्र खंडेलवाल

पवित्र खंडेलवाल एक सफल और काफी मशहूर बिजनेसमैन हैं। वह 'ऑल्ट फूड्स' कंपनी के सह-संस्थापक और सीएफओ (Chief Financial Officer) हैं, जो डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। पवित्र ने अपनी शिक्षा इंग्लैंड के वारविक बिजनेस स्कूल से प्राप्त की है, जहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली। रिपोर्ट्स के अनुसार पवित्र और अग्रता की मुलाकात कॉलेज में ही हुई थी।

More from Filmibeat

Read more about: kumar vishwas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X