Alert:अगर आप ऋतिक रोशन के फैन हैं तो ज़रा संभल जाइये!

ऋतिक रोशन को कोई अकेला क्यों नहीं छोड़ देता। पहले उनके और सुज़ैन के तलाक को लेकर मीडिया उन्हें घेरे रख रही थी। इसके बाद दोस्त अर्जुन रामपाल से सुज़ैन की नज़दीकियों की अफवाहों ने उन्हें परेशान रखा। सिंगल होने के बाद हर एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। अब ऋतिक साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं।

दरअसल आजकल ऋतिक अपने फर्जी ईमेल एकाउंट के कारण थोडे परेशान नजर आ रहे हैं। इसे लेकर पुलिस में शिकायत भी की है कि कोई अंजान आदमी उनके नाम का फर्जी ईमेल आईडी बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा है। शिकायत करते हुए ऋतिक ने जल्‍द से जल्द उस व्‍यक्ति की तलाश करने की अपील की है।
कभी खुशी कभी गम, Part 2 में ऐसा होता ऋतिक का किरदार

अपने चार पन्‍नों की शिकायत में उस ईमेल आइडी को ब्‍लॉक करने के लिए भी कहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि किसी व्‍यक्‍ति ने उनका फेक ईमेल आइडी [email protected] नाम से बनाया है और उनके नाम से फैन्‍स से बात कर रहा है।

इसका पता ऋतिक को तब चला जब एक लड़की ने अपनी कई तस्वीरें और फिल्म क्लिप्स इस फर्जी ईमेल एड्रेस पर भेजी, यह सोचकर कि वह ऋतिक का ही आईडी है। ऋतिक का कहना है कि एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मैं दृढ़ता से इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देने में विश्वास रखता हूं क्योंकि अगर यह मटेरियल गलत तरीके से उपयोग होता है तो मेरी प्रतिष्ठा और उस लड़की को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है।
PICS: मिलिए ऋतिक के सुपरस्टार्स ऋहान - ऋदान से!

ऋतिक की ओर से हम भी उनके सभी फैन्स से ये आग्रह करेंगे कि ऐसी किसी ईमेल आईडी को अपने बारे में कोई भी ऐसी सूचना ना दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X