सोनम की बिकनी पर बोले पापा अनिल..अब तो 'बेवकूफियां' हिट हो गयी

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेवकूफियां' की बिकनी और इंटिमेट सींस के कारण काफी चर्चा में हैं।

लोग सोनम के इस उत्तेजक अवतार को देखकर हैरान हैं तो वहीं उनके पापा अनिल कपूर को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उल्टा उन्होंने मीडिया के सामन सोनम के इस रूप की तारीफ करते हुए कहा कि इससे फिल्म को एक अच्छी शुरुआत मिलेगी।

Did You Know:रणबीर-दीपिका के ब्रेकअप के पीछे सोनम कपूर

जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने कहा कि , "उन्हें इसके बारे में पता था। मेरे पिता एक कलाकार हैं और बहुत खुले विचार के हैं। वही हैं, जिन्होंने मुझे अभिनेत्री बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कुछ नहीं कहा, उन्होंने बस यह कहा कि फिल्म को एक अच्छी शुरुआत मिलेगी।"

Exclusive: रवीना टंडन की राह पर सोनम कपूर की 'बेवकूफियां'

सोनम ने कहा, "मुझे बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि फिल्म में मैं सामान्य लड़की का किरदार कर रही हूं। इस फिल्म के लिए मेरी दिनचर्या समान थी। आप फिल्म में मुझे फिल्मी सितारे की तरह नहीं देखेंगे क्योंकि मैं सामान्य लड़की के किरदार में हूं।"

गौरतलब है कि फिल्म में सोनम कपूर ने जमकर बिकनी पहनी हैं और हॉट अंदाज दिये हैं। फिल्म में उनके अपोजिट हीरो आयुष्मान खुऱाना है, जिनके साथ सोनम कपूर ने धड़ल्ले से लिपलॉक सीन दिये हैं। नुपुर अस्थाना निर्देशित 'बेवकूफियां' में सोनम के पापा का रोल ऋषि कपूर निभा रहे हैं।

Did You Know: करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा था कि उनके और रणबीर कपूर के ब्रेकअप का कारण सोनम कपूर थीं, उन्होंने ने ही दोनों के बीच में गलतफहमियां पैदा की थी। जिस पर सोनम ने दीपिका और रणबीर को काफी कुछ उल्टा-सीधा सुना दिया था। जिस पर ऋषि कपूर ने जमकर सोनम को डांट लगायी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X