Exclusive: रवीना टंडन की राह पर सोनम कपूर की 'बेवकूफियां'

नूपूर अस्थाना के निर्देशन में बनीं फिल्म 'बेवकूफियां'..के फर्स्टलुक को देखकर हर कोई हैरान है। फिल्म की अभिनेत्री सोनम कपूर के रूप के देखकर हर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है कि यह वही सोनम कपूर हैं जो कि पिछले साल की सफल फिल्म राझणां में सलवार-कमीज पहने नजर आयी थीं।

फिल्म में सोनम कपूर ने जमकर बिकनी पहनी हैं और हॉट अंदाज दिये हैं। फिल्म में उनके अपोजिट कोई बिग नेम वाला हीरो होता तो समझ आता है लेकिन फिल्म में दो फिल्में पुराने हीरो आयुष्मान खुऱाना है, जिनके साथ सोनम कपूर ने धड़ल्ले से लिपलॉक सीन दिये हैं। सोचने वाली बात यह है कि आखिरकार स्टार पुत्री सोनम कपूर को यह सब करने की रूरत क्या पड़ गयी है?

अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि शायद सोनम कपूर अपनी नाकामियों से बहुत ज्यादा घबरा गयी हैं इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म 'बेवकूफियां' में कामुक अंदाज अपनाया है। पिछले पांच साल में सोनम कपूर की केवल एक ही हिट फिल्म राझणां आयी है। बाकी उनकी हर फिल्म बॉक्सऑफिस पर ढेर हो गयी है जिसमें नामचीन सितारे थे।

सोनम की हालत देखकर नंबे के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री रवीना टंडन याद आती हैं। जिन्होंने भी बड़े ही आत्मविश्वास के साथ फिल्मों में प्रवेश करते हुए ऐलान किया था कि वह कभी फिल्मों में एक्सपोज नहीं करेंगी और ना ही कोई बेड सीन करेंगी। लेकिन लगातार होती फ्लॉप फिल्मों ने रवीना के सारे भरोसे को तोड़ दिया और उसके बाद उन्होंने ऐसा कामुक रूप धरा कि वह फिल्मी दर्शकों की मनपसंद मस्त गर्ल बन गयीं।

Must See: सोनम कपूर की कामुक 'बेवकूफियां'

फिल्म इम्तहान से शुरू हुआ उनका कामुक अंदाज मोहरा, आतिश, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों में बदस्तूर जारी रहा। हालांकि हिट होने के बाद रवीना ने फिल्मों में एक्सपोज करना थोड़ा बंद कर दिया और अपने अभिनय के दम पर राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इसलिए ना जाने क्यों सोनम कपूर की 'बेवकूफियां' में लोग रवीना टंडन को खोज रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि रवीना की ही तरह सोनम की 'बेवकूफियां' भी लोगों को रास आ जायें और वह भी उनकी तरह सुपरहिट हो जायें।

आगे की खबर स्लाइडों में...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X