Best ACTRESS 2014:फैन्स को केवल लवली लगीं दीपिका पर बेस्ट एक्ट्रेस नहीं
दीपिका पादुकोण का लवली अंदाज़ कितना भी लवली हो और सोनम कपूर कितनी ही खूबसूरत हों, पर इस साल फैन्स ने अच्छी फिल्म और अच्छी कहानियों को तरजीह दी। इसी के साथ अच्छी अदाकारी भी ज़ाया नहीं गई। वहीं अनुष्का शर्मा भी पीके की कमाई का फायदा उठाती नहीं दिखीं। जब जनता से पूछा गया कि इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस कौन है तो सबने एक सुर में बोला प्रियंका चोपड़ा। क्योंकि हज़ारों लोगों को मैरी कॉम में प्रियंका का जुनून बेहद पसंद आया।
पढ़िए फैन्स ने किसे चुना 2014 की बेस्ट फिल्म
हां दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट रहीं और फैन्स ने उन्हें दूसरे पायदान पर खड़ा किया पर इसमें लवली से ज़्यादा उनके फाइंडिंग फैनी के एक्सपेरिमेंट का भी हाथ था। वहीं आलिया भट्ट ने हाईवे में ऐसा सरप्राइज़ किया कि उन्हें मिला तीसरा पायदान। दर्शकों को उनके तीन बिल्कुल अलग किरदार हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, 2 स्टेट्स और हाईवे बहुत पसंद आए।
पूरे नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें
प्रियंका की मैरी कॉम को बेस्ट फिल्म में भी काफी अच्छी रैंकिंग मिली। वहीं एक और पोल में भी प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कंगना रनौत में जमकर मुकाबला रहा। ये रहे नतीजे -


Click it and Unblock the Notifications












