'बेशर्म' से खुद को साबित कर पायेंगे अभिनव?
अभिनव कश्यप की आने वाली फिल्म 'बेशर्म' का पहला ट्रेलर लांच हो गया है, फिल्म में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर हैं। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म एक एक्शन फिल्म है लेकिन इसमें कॉमेडी का तड़के का भी खास ख्याल रखा गया है। लेकिन जहां इस फिल्म से लोगों को रणबीर कपूर से काफी उम्मीदें लगा रखी है, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म से अभिनव कश्यप का अस्तित्व भी जुड़ा हुआ है।
साल 2010 की सुपरहिट फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप पर सलमान खान ने आरोप लगाया था कि बिना सलमान खान के अभिनव कश्यप कछ नहीं है जिसकी वजह से अभिनव और खान बंधुओं में पंगा हो गया था जिसकी वजह अभिनव ने दबंग 2 निर्देशित नहीं की। इसलिए अभिनव के लिए बेशर्म काफी मायने रखती है।
मालूम हो कि 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म बेशर्म में पहली बार आपको ऋषि कपूर एक पुलिस वाले को रोल में दिखायी पड़ेगे जबकि उनकी पत्नी और रणबीर की मम्मी नीतू सिंह भी महिला कांस्टेबल के रूप में लोगों के सामने दिखायी पड़ेगी। फिल्म का प्रमोशन जल्द शुरू किया जायेगा।
फिल्म में रणबीर कपूर एक चोर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक और खास बात देखने को मिलेगी और वह यह है कि इस फिल्म के एक गाने में रणबीर कपूर उसी कास्टयूम में नजर आयेंगे जो कि फिल्म 'कर्ज' के हिट सांग ओम शांति ओम में उनके पापा ऋषिकपूर मे पहना था।


Click it and Unblock the Notifications
