संग्राम की होने से पहले पायल थीं राहुल महाजन की महबूबा
पिछले करीब ढाई-तीन साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाले पायल-संग्राम ने अपने रिश्ते को एक नाम और पहचान समाज और परिवार वालों के बीच में इज्जत पाने के लिए किया है।
बहुत कम लोग जानते होंगे कि आज जिस संग्राम सिंह के प्यार की अंगूठी पायल ने अपनी उंगलियों में पहनी हैं, वह कभी दिंवगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बिगड़े नवाबजादे राहुल महाजन के प्यार में गिरफ्तार थीं।
दिबाकर से ऊबी पायल ने सुधीर मिश्रा पर डाले डोरे
दोनों की मुलाकात कलर्स के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस सीजन 2' के दौरान हुई थी। जिसमें दोनों ही प्रतियोगी थे। यह बात साल 2008 की है। बिग बॉस के अंदर कई बार दोनों को काफी करीब देखा गया था। शो के खत्म होने के बाद भी पायल-राहुल का रोमांस परवान चढ़ रहा था कि अचानक से दोनों के बीच के झगड़े की खबरें सुर्खियां बन गयीं।
Did You Know: कहा जाता है कि पायल का चक्कर क्रिकेटर हर्षल गिब्स से भी था
पायल का कहना था कि राहुल महाजन मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति हैं, पायल ने राहुल पर मारने-पीटने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे। जिसके बाद काफी हो-हल्ला मचा था और पायल-राहुल का ब्रेकअप हो गया था।
इस ब्रेकअप के काफी समय के बाद पायल को रियलिटी शो 'सर्ववाईवर इंडिया' के सेट पर पहलवान संग्राम सिंह मिले। बड़े ही कम वक्त में दोनों की मुलाकातें प्यार में बदल गयीं और दोनों लिवइन पार्टनर बन गये और गुरूवार 2014 को दोनों ने सगाई कर ली। अब दोनों साथ में नवंबर में फेरे लेंगे।
Did You Know: कहा जाता है कि पायल का चक्कर क्रिकेटर हर्षल गिब्स से भी था। दोनों ने कुछ समय तक डेटिंग भी की थी लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications












