रैंप पर हुमा बिखेरेंगी जलवे, दुल्हन बनने की तैयारी
यह फैशन शो आईबीडब्ल्यू द ग्रैंड हयात में आज से आयोजित हो रहा है जो कि 4 दिसंबर तक चलेगा। हुमा इस शो को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। हुमा को लगता है कि उनका यह ब्राइडल लुक लोगों को काफी पसंद आयेगा।
फिलहाल तो हुमा अपनी आने वाली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' को लेकर चर्चा में हैं फिल्म में उनके कोस्टार अरशद वारसी हैं जिनके साथ हुमा के बहुत सारे इंटिमेट सीन हैं। फिल्म में लीड रोल माधुरी दीक्षित और नासिरूद्दीन शाह प्ले कर रहे हैं।
वैसे गॉसिप के बाजार में भी हुमा इन दिनों काफी छायी हुई हैं। कहा जा रहा है कि निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की खोज हुमा कुरैशी इन दिनों अनुराग औऱ उनकी पत्नी काल्कि के बीच में आ गयी हैं इसी वजह से काल्कि-अनुराग अलग हो गये हैं। वैसे भी अनुराग को अपना गॉडफादर मानने वाली हुमा हर जगह अनुराग के ही साथ ही देखी जाती हैं। इसलिए भी दोनों के बातें लोगों के बीच में होने लगी है।


Click it and Unblock the Notifications












