Batwara 1947 Trailer: अपनों के खोने का गम और खून-खराबा, रिलीज हुए सनी देओल की बंटवारा का ट्रेलर
Batwara 1947 Trailer: फिल्म 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर को लेकर जो इंतजार फैंस कर रहे थे वो खत्म हो चुका है। सनी देओल का दमदार अवतार नजर आ रहा है। मेकर्स ने ट्रेलर मंगलवार जैसे ही रिलीज किया वो काफी पसंद किया जा रहा है।

जैसा की इस फिल्म का नाम है बंटवारा तो ये फिल्म उसी टाइम पीरियड पर बेस्ड है जब देश को आजादी मिली थी। ट्रेलर की शुरुआत में ही प्रीति जिंटा सनी देओल सो कहती हैं आजादी मुबारक हो। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया है।
कैसा है सनी देओल का किरदार
ट्रेलर में आप देखेंगे कि सनी देओल काफी अलग तरह के किरदार के साथ शानदार लगे हैं। वो एक ऐसे व्यक्ति का किरदार में हैं जो कि तमाम मुश्किलों के बीच भी अपने रास्ते पर रहता है। एक झलक शबाना आज़मी की दिखाई दे रही है जो कि बुजुर्ग महिला के किरदार में दिखी हैं। वो दयालुता, साहस और इंसानियत में अटूट विश्वास रखती हैं।
ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि कहानी काफी भावनात्मक होने वाली है। इस ट्रेलर में प्रीति ज़िंटा भी कमाल लगी हैं और अपनी छाप छोड़ती हुई दिख रही हैं। बंटवारे के दौरान हुए विवादों और बवालों के बीच अपने परिवार को बचाने की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है।
फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज डेट
सनी देओल की ये फिल्म पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है। इसके लिए आपको 15 अगस्त का इंतजार करना होगा। जी हां, फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस दौरान लोग देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगे रहते हैं। अपनों के बिछड़ने का गम इस फिल्म में दिखाए गए हैं। सनी देओल के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गदर 2 से भी उन्होंने लोगों का दिल जीता था।


Click it and Unblock the Notifications
