गिल्ड अवार्ड्स की शाम 'बर्फी' और 'विक्की डोनर' के नाम
बॉलीवुड के बहुप्रतिक्षित स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2013 की शाम एक बार फिर से 'बर्फी' और 'विक्की डोनर' के नाम रही। दोनों ही फिल्मों ने सात-सात पुरस्कार अपने नाम किये जो कि अपनेआप में वाकई एक बड़ी बात है।
''विक्की डोनर' से अभिनय की गाड़ी शुरू करने वाले जाने-माने एंकर आयुष्मान खुराना को बेस्टडेब्यू एक्टर का अवार्ड दिया गया तो वहीं फिल्म बर्फी के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड रणबीर कपूर ने अपने नाम किया। रणबीर को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्मफेयर और स्क्रीन की ओर से भी मिल चुका है।
यही नहीं फिल्म बर्फी को बेस्ट फिल्म का भी अवार्ड मिला जिसे पाकर अनुराग बसु फूले नहीं समाये। तो वहीं एक बार फिर से अभिनेत्री विद्या बालन ने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। इस बार उनको यह पुरस्कार फिल्म कहानी के लिए मिला। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर भी मिला था।
तो वहीं विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा को फिल्म अग्निपथ और बर्फी के रोल के लिए शाइनिंग स्टार अवार्ड दिया गया। बॉलीवुड के महान कलाकार मनोज कुमार को उनके फिल्मी योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड जगत क जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी। इस शो की एक और खास बात थी कि इस प्रोग्राम को होस्ट किया बॉलीवुड दंबग यानी सलमान खान और अरशद वारसी ने। यह पहला अवार्ड फंक्शन था जिसे कि सलमान ने होस्ट किया था। सलमान ने अपना काम बखूबी निभाया जिसके लिए लोगों ने उनकी खुलकर तारीफ भी की।


Click it and Unblock the Notifications












