फिल्मफेयर के नामांकन से बसु की बांछे खिल गयीं
अवार्ड पाना और सम्मानित होना किसको अच्छा नहीं लगता है और जब अवार्ड तमाम आलोचनाओं और असफलताओं के बाद मिले तो मजा दो गुना हो जाता है। यही हाल है अनुराग बसु का। जिनकी साल 2012 की हिट फिल्म बर्फी को फिल्मफेयर अवार्ड के 9 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। अनुराग की बर्फी को जब ऑस्कर के लिए भेजा गया था तो बॉलीवुड में जैसे भूचाल आ गया था, लोगों ने अनुराग पर हॉलीवुड फिल्मों की स्टोरी का आरोप लगाया था।
क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों को भी बर्फी का ऑस्कर के लिए भेजना अच्छा नहीं लगा था। लोगों ने अनुराग को चीटिंग प्राश तक कह डाला था। और शायद यह लोग तब बहुत खुश हुए होंगे जब फिल्म बर्फी ऑस्कर की रेस से बाहर हो गयी थी।
लेकिन भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड फिल्मफेयर के लिए बर्फी का सर्वाधिक नामांकन शायद अनुराग बसु के सारे घावों पर मलहम का काम करेगा।
बर्फी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री , सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री , सर्वश्रेष्ठ संगीतकार , सर्वश्रेष्ठ गीतकार , सर्वश्रेष्ठ गायक और सर्वश्रेष्ठ गायिका के लिए नामांकित किया गया है।
अनुराग ने अपनी फिल्म नामांकन के लिए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अच्छा लगता है जब लोग आपके काम की तारीफ करते हैं। देखते हैं कि 9 में से कितने अवार्ड बर्फी को मिलते हैं।

Click it and Unblock the Notifications












