ऑस्कर की दौड़ से बाहर बर्फी, लोग दुखी
एक बड़ी खबर बॉलीवुड से है कि अनुराग बसु की हिट फिल्म 'बर्फी' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गयी है। जिसको सुनने के बाद लोग काफी दुखी है। दि्ल्ली के एक दैनिक अखबार के संपादक रितेश अग्रवाल ने फेसबुक पर लिखा है कि हमेशा अच्छी फिल्में पुरस्कारों से वंचित रह जाती है। एक मैसेज देने वाली साफ-सुथरी फिल्म को ऑस्कर से बाहर कर दिया गया यह सुनकर अच्छा नहीं लगा। लेकिन दुखी मत हो बर्फी की टीम क्योंकि भारत की जनता किसी भी ऑस्कर से बढकर है और उसने आप सब की मेहनत को सराहा है। बर्फी एक बेहतरीन फिल्म है, बॉलीवुड के उन लोगों को अनुराग बसु से सबक लेना चाहिए जो कि फिल्मों के नाम पर सेक्स परोस कर अपनी दुकान चलाते हैं।
मालूम हो कि शुक्रवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी और कहा कि आस्कर के पहले पड़ाव को पार करने पर हमें लगा था कि 'बर्फी' आसानी से जंग जीत जायेगी लेकिन अफसोस 'बर्फी' लड़ाई से बाहर हो गयी। मालूम हो कि 'बर्फी' को विदेशी फिल्मों की श्रेणी में रखा गया था। अब इस श्रेणी में केवल 9 फिल्में बची है देखते हैं कि ऑस्कर किसको मिलता है?
आपको बता दें कि इस साल की हिट फिल्म में शुमार फिल्म 'बर्फी' में प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और इलियाना ने लीड रोल किया है। फिल्म में रणबीर एक गूंगे-बहरे के रोल में हैं तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म ने भारत में अच्छा बिजनेस किया है लेकिन जब से इस आॉस्कर के नामांकित किया गया था,इस फिल्म को लेकर भारत में बड़ा बवाल मच गया था।


Click it and Unblock the Notifications












