विद्या-रणबीर के नाम, फिल्मफेयर की शाम
हाल ही में मुंबई में राज कपूर स्टूडियो में हुए 58वें फिल्मफेयर अवॉर्डस के दौरान बॉलीवुड के जाने माने सेलिब्रिटी देखने को मिले। रणबीर कपूर की बर्फी फिल्म इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड की शाम छायी रही। बर्फी को छ अवॉर्ड्स मिले और विद्या बालन की कहानी फिल्म को पूरे पांच अवॉर्ड्स मिले। विद्या बालन को कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अनुराग बासु की दिल को छू देने वाली कहानी बर्फी ने इलियाना डी क्रूज को बेस्ट डेब्यूट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिलाया। बर्फी एक गूंगे-बहरे लड़के और ऑस्टिक लड़की की कहानी है।
प्रीतम को बर्फी के लिए बेस्ट बैकग्राउंट स्कोर मिला और बेस्ट म्यूसिक डायरेक्टर की ट्रॉफी मिली। बर्फी फिल्म जो कि इस साल ऑस्कर्स के लिए ऑफीशियल एंट्री थी ने सोनी ट्रेंडसेटर ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड भी जीता। 58वां फिल्मफेयर अवॉर्ड मुंबई के यश राज स्टूडियो में हुआ। विद्या बालन को सुजॉय घोष की फिल्म कहानी जिसमं उन्होंने एक प्रेगनेंट महिला की भूमिका निभाई थी जो कि अपने पति की तलाश में है के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
कहानी को बेस्ट सिनेमेटोग्राफई और बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड भी मिला। शो को होस्ट किया शाहरुख खान और सैफ अली खान ने। शाहरुख खान ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के जरिये शो के स्टेज पर आग लगा दी। रेखा ने रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर और विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया। फिल्फेयर अवॉर्ड्स फंक्शन में अनुष्का शर्मा ने भी बेहतरीन परफॉर्मंस दी। इरफान खान को फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला और रिचा चड्ढा को बेस्ट एक्टर फीमेल क्रिटिक्स अवॉर्ड। गौरी शिंडे को बेस्ट डायरेक्ट का अवॉर्ड मिला उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के लिए। यश चोपड़ा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला जो कि उनकी पत्नी पामेला ने लिया।


Click it and Unblock the Notifications
