बॉलीवुड का चीटिंगप्राश है 'बर्फी'
बॉक्सआफिस पर तो अनुराग बसु की बर्फी लोगों को काफी मीठी लग रही है लेकिन कुछ लोगों को इसकी मिठास रास नहीं आ रही है। कुछ लोगों के लिए इस फिल्म को आस्कर के लिए चुना जाना बेहद अखर रहा है तभी तो वो बर्फी को लेकर ऊंट-पटांग और तीखे बयान दे रहे हैं। ताजा बयान बर्फी पर अभिनेता-निर्देशक कमाल खान का आया है जिन्होंने टि्वटर पर लिखा है कि 'जो डाबर बनाता है, उसे च्यवनप्राश कहते हैं और जो अनुराग बसु बनाता है, उसे बॉलिवुड का चीटिंगप्राश कहते हैं यानी कि बॉलीवुड का चीटिंगप्राश है 'बर्फी'।
इससे पहले बंगाली निर्माता-निर्देशक रितुपर्णो घोष ने अनुराग बसु की बर्फी पर सवालिया निशान लगाया था। बंगाली निर्देशक ने टि्वटर पर लिखा था कि क्या बर्फी का आॉस्कर में जाना सौ प्रतिशत सही है। हमेशा ऑस्कर के लिए बॉलीवुड को ही प्राथमिकता क्यों दी जाती है क्या क्षेत्रीय फिल्में इस काबिल नहीं है कि उन्हें पुरस्कार से नवाजा जाये।गौरतलब है कि अनुराग बसु की बर्फी 14 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रणबीर गूंगे-बहरे की भूमिका है। 70 के दशक की कहानी को देखकर लोग काफी चकित हैं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 76 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications












