विदेशों में भी फैल चुकी है रणबीर की बर्फी की मिठास
अब तक की रिपोर्ट के अनुसार बर्फी ने यूनाइटेड किंगडम में दो हफ्तों में कुल 3.85 करोड़ का बिजनेस किया। ऑस्ट्रेलिया में इसका कुल कलेक्शन रहा 1.50 लाख, न्यूजीलैंड में 22.2 लाख, फिजी में 2.94 लाख और जहां तक उम्मीद की जा रही है की सोमवार तक बर्फी अमेरिका में कुल 20 लाख तक का बिजनेस कर लेगी। देखा जाए तो अभी तक यूके में ही बर्फी को सबसे अच्छा रिस्पांस मिला है।
अभी भी बर्फी की खामोशी ने बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों को खामोश करके रखा है। एक था टाईगर, हिरोइन इन दोनों फिल्मों का बिजनेस बर्फी के आगे ठप्प पड़ गया है। अभी तक तो बर्फी ने अपने आप को बॉक्स ऑफिस के टॉप पर रखा है और आगे भी कम से कम दो हफ्तों तक इसके बिजनेस में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिख रही। ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने से बर्फी को और भी बढ़त मिल गई है। भले ही बर्फी टाईगर की सफलता को छू पाने में नाकाम है लेकिन इसके बावजूद हमे पूरी उम्मीद है कि इस साल की बेस्ट फिल्मों में बर्फी जरुर खुद को शामिल करेगी। साथ ही हो सकता है कि इस साल फिर से रणबीर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के दावेदार हो जाएं।
दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा जो की अपनी पहली इंटनेशनल एल्बम से पहले ही इंटरनेशल एक्टर बन चुकी हैं उनके लिए बर्फी का ऑस्कर में जाना डबल धमाका है। हाल ही में उन्हें उनके होमटाउन बरेली में बुलाकर सम्मानित किया गया था और अब तो उनकी फिल्म को पूरा देश सम्मान देने को आगे आ गया है। तो जंगली बिल्ली के लिए तो ये दोहरी खुशी का पल है। जरूर पढें- लोग सोचते हैं आर्ट फिल्म है बर्फी।


Click it and Unblock the Notifications
