किंग खान के साथ काम करना चाहती हैं बारबरा

उनका कहना है,"मैं और भी बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहूंगी। मैं शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हूं।" 'काइट्स' के सितारों के मॉल में पहुंचने के साथ ही वहां भीड़ का शोर-शराबा बढ़ गया था लेकिन जब अपने सितारों की एक झलक पाने के लिए भीड़ अपने आपे से बाहर हो गई तो वहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
पढ़ें: अमेरिकी मीडिया में 'काइट्स' की चर्चा
इस कार्यक्रम के एक आयोजनकर्ता ने बताया, "भीड़ अनियंत्रित हो गई थी और सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे और इस धक्का-मुक्की में बारबरा को चोट आ गई। उनके घुटने में और पैर के अंगूठे के नाखून में चोट आई।"
'काइट्स' ने अपने प्रदर्शन के पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। इस तरह पहले ही दिन सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली फिल्मों में 'काइट्स', '3 इडियट्स' के बाद दूसरी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











