रितिक-कैट का कमाल, 'बैंग बैंग' के ट्रेलर को मिले 23 लाख प्रशंसक
'बैंग बैंग' के ट्रेलर को मिले 23 लाख प्रशंसक
आपको बता दें कि बुधवार सुबह आठ बजे यूट्यूब पर जारी हुई फिल्म की झलक को अब तक 2,400,000 लोगों ने सराहा है और प्रशंसकों का आंकड़ा अब भी आगे बढ़ रहा है।
फिल्म के लिए केवल आम आदमी की ही तरफ से दाद नहीं आयी है बल्कि फिल्मी सितारों ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। फिल्म के लिए रितिक और कैटरीना के लुक को उनके प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर सरीखे स्टार दोस्तों से भी तारीफें मिली हैं। ट्रेलर में मारधाड़, विस्फोटों और दमदार एक्शन दृश्यों की भरमार है।
सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'बैंग बैंग' का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है। यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन-रोमांटिक फिल्म बताई गई है।'बैंग बैंग' दो अक्टूबर को रिलीज होगी। यह वो ही फिल्म है जिसको शूट करते वक्त रितिक रोशन को पिछले साल सिर में चोट लगी थी जिसकी वजह से उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। फिल्म हॉलीवुड की एक हिट फिल्म की रीमेक है। फिल्म में कैट-रितिक के काफी हॉट सींस भी होंगे।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/LRARHtMzZQE?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
