सेक्सी कैट और हॉट रितिक की बैंग बैंग का टीजर रिलीज

आखिरी बार रितिक रौशन और कैटरीना कैफ जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में नज़र आए थे और रितिक व कैट की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। रितिक व कैट ने फिल्म में किसिंग सीन भी दिया जो कि काफी चर्चा में रहा। उसके बाद अब सिद्धार्थ राय आनंद की फिल्म बैंग बैंग में एक बार फिर से ये जोड़ी नज़र आने वाली है। लोगों को उम्मीद है कि रितिक और कैटरीना इस बार भी एक साथ दर्शकों का मनोरंजन कर पाने और उन्हें इंप्रेस कर पाने में सफल होंगे।
बैंग बैंग के टीजर में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत व सेक्सी नज़र आ रही हैं। कैटरीना को भी कुछ एक्शन सीन्स करते दिखाया गया है। एक था टाइगर के बाद एक बार फिर कैटरीना थोड़ा रफ एंड टफ किरदार में नज़र आ रही हैं। एक सीन में रितिक रौशन और कैटरीना कैफ बाइक पर हैं और कैटरीना रितिक के आगे बैठकर पीछे की तरफ पिस्तौल चलाते हुए दिखाई गयी हैं। ये सीन दर्शकों को काफी पसंद आया, साथ ही रितिक रौशन के सभी बाइक स्टंट भी उनके फैंस को काफी अच्छे लग रहे हैं।
देखते हैं जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद अब बैंग बैंग में ये जोड़ी दर्शकों के साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना कितना प्रभाव डाल पाती है।


Click it and Unblock the Notifications