दिल्ली की सड़कों पर सलमान बने करीना के बॉडीगार्ड
सलमान खान और करीना कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं और यही वजह है कि सलमान करीना की रखवाली करते हुए दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखे। हम बात कर रहे हैं दोनों की आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान की।
कबीर खान की इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू हो चुकी है और करीना कपूर खान, सलमान खान के साथ दिल्ली की सड़कों पर चहलकदमी करती दिखी। सीन था कि हीरो को हीरोइन का पीछा करना था।
बस जामा मस्जिद के डीटीसी बस स्टॉप के पास जैसे ही बस रूकी, सलमान करीना का पीछा करने लगे। फिल्म अगले साल ईद में रिलीज़ होगी और माना जा रहा है कि किक, बॉडीगार्ड और वांटेड की तरह ही ये फिल्म भी रिकॉर्ड तो़ड़ कमाई करेगी। वैसे भी सलमान का ईद का तोहफा कौन नहीं लेना चाहेगा। ईदी समझ कर ही सही लोग सलमान की फिल्म के टिकट खरीदते ज़रूर हैं।
बजरंगी भाईजान करीना कपूर सलमान खान सलमान खान जेल bajrangi bhaijaan salman khan jail salman khan kareena kapoor


Click it and Unblock the Notifications
