दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. क्या कहती हैं प्रियंका चोपड़ा!
[बॉलीवुड न्यूज] संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' अपने ट्रेलर के साथ ही काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है और उम्मीद है इस साल दिसंबर को एक बार फिर हमें कुछ धमाकेदार मिलने वाला है।

लेकिन बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। और ये दर्शकों के लिए काफी परेशानी की बात बन गई है। जी हां, क्योंकि इसी दिन रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' भी रिलीज होने वाली है। 'दिलवाले' में सालों बाद फैंस को शाहरूख- काजोल की जोड़ी एक साथ दिखने वाली है।
बहरहाल, हर मामले में यह क्लैश काफी दमदार रहेगा। जब इसके बारे में फैंस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया तो प्रियंका का जवाब काफी निराश करने वाला है। दरअसल, एक फैन ने लिखा कि, क्या किसी भी तरह बाजीराव मस्तानी और दिलवाले अलग अलग रिलीज नहीं हो सकती? तो प्रियंका ने लिखा- दुर्भाग्यवश.. यह मेरे हाथ में नहीं है..
बता दें, बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा, पेशवा बाजीराव की दूसरी पत्नी काशीबाई का किरदार अदा कर रही हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications




