बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग- नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ में बनी सीरिज को किया रिजेक्ट, अब बजट है 200 करोड़
बाहुबली- द बिगनिंग और बाहुबली- द कंक्लूशन के बाद अब नेटफ्लिक्स ने बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग के 9 एपिसोड बनाने का ऐलान किया है। यह एक वेब सीरिज होगी, जिसे बाहुबली सीरिज के निर्देशक एसएस राजामौली प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की अब तक की गई शूटिंग को नेटफ्लिक्स ने रिजेक्ट कर दिया है।
बता दें, सीरिज की अब तक की शूटिंग में 100 करोड़ तक का बजट लग चुका है, लेकिन नेटफ्लिक्स संतुष्ट नहीं है। लिहाजा, उन्होंने अब तक की गई शूटिंग रिजेक्ट कर दी है। वहीं, अब नेटफ्लिक्स ने बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग का बजट बढ़ाकर पहले से दुगुना यानि की 200 करोड़ कर दिया है।

नेटफ्लिक्स ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि क्वालिटी से कोई समझौता ना किया जाए। इस सीरिज में शिवगामी के जीवन को दिखाया जाएगा। मृणाल ठाकुर ने इसके लिए शूट भी किया, जिसे अब नेटफ्लिक्स ने किनारे कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने मेकर्स से कहा है कि शो को दोबारा री-शूट किया जाए।
'सूर्यवंशी'- रिलीज डेट के साथ तैयार अक्षय कुमार, जानें इस धमाकेदार एक्शन फिल्म से जुड़ी खास बातें


Click it and Unblock the Notifications