'सूर्यवंशी'- रिलीज डेट के साथ तैयार अक्षय कुमार, जानें इस धमाकेदार एक्शन फिल्म से जुड़ी खास बातें
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म सूर्यवंशी 30 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर यह साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। फैंस बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इससे बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।
रोहित शेट्टी अपनी मसाला फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उनकी अपनी एक दमदार फैन फॉलोइंग है। एक खास वर्ग को उनकी फिल्में बहुत पसंद आती हैं। गोलमाल सीरिज, सिंघम सीरिज, सिंबा हो या चेन्नई एक्सप्रेस.. रोहित शेट्टी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

वहीं, अब सूर्यवंशी एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को बड़ी स्क्रीन तक लाएगी। धमाकेदार एक्शन, स्टंट और स्कारकास्ट से सजी अक्षय कुमार की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। सिंघम और सिंबा के बाद, यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications