Badshah Eye Injury: बादशाह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, फूटी आंख देख घबराए फैंस

Badshah Eye Injury

Rapper Badshah Eye Injury: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने गानों और स्टाइल से फैंस को हमेशा प्रभावित करते आए हैं। लेकिन इस बार वह किसी म्यूजिक रिलीज़ को लेकर नहीं, बल्कि अपनी हालिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह घायल नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी है और दूसरी सूजन से भरी हुई दिख रही है। जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, फैंस हैरान रह गए और उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करने लगे।

हालांकि इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, ये तस्वीरें किसी असली घटना की नहीं, बल्कि एक वेब सीरीज के सीन का हिस्सा हैं। बादशाह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन में लिखा है - "अवतार जी का मुक्का वैसा ही लगता है जैसे..." साथ में हैशटैग #badsofbollywood और #kokaina का इस्तेमाल भी किया। ये तस्वीरें आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एक दृश्य से ली गई हैं, जिसमें बादशाह एक कैमियो रोल निभा रहे हैं।

Must Watch- बच्ची को हुए पहली बार पीरियड्स, घर में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन तो रोने लगी लड़की'

इस सीरीज में अभिनेता मनोज पाहवा 'अवतार' नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनके साथ बादशाह का एक एक्शन सीन शूट किया गया है। यह वेब सीरीज एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है और इसमें कई मशहूर सितारे जैसे सलमान खान, आमिर खान और एस.एस. राजामौली भी छोटे-छोटे किरदारों में दिखाई देंगे।

जैसे ही बादशाह ने तस्वीरें साझा कीं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस उनके घायल लुक को देखकर परेशान हो गए और कमेंट्स में उनका हाल पूछने लगे। किसी ने लिखा, "आप तो अभी शिकागो में परफॉर्म कर रहे थे, ये क्या हो गया?" तो किसी ने कहा, "जल्दी ठीक हो जाइए, ध्यान रखें अपना।"

आर्यन खान द्वारा निर्देशित इस सीरीज का प्रीमियर 18 सितंबर 2025 को हुआ था और अब तक इसके सात एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल और मोना सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहानी दिल्ली के एक उभरते अभिनेता आसमान सिंह के संघर्ष और सफर पर आधारित है।

More from Filmibeat

Read more about: badshah bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X