Must Watch- बच्ची को हुए पहली बार पीरियड्स, घर में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन तो रोने लगी लड़की

First Periods Celebration Video

First Periods Celebration Video: जहां एक ओर महिलाओं के पीरियड्स का मुद्दा टैबू माना जाता है और आमतौर पर लोग इसपर बात करने से भी हिचकिचाते दिखाई देते हैं तो वहीं दूसरी ओर ये कुछ लोगों के एक सेलिब्रेशन का भी कारण होता है। सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इंस्टाग्राम यूज़र आयुषा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं, और इस वीडियो पर यूजर्स के काफी प्यारे रिएक्शंस आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुषा अपने घर के दरवाज़े पर खड़ी हैं, जहां उनके परिवार ने उनके पहले पीरियड्स को लेकर एक खास आयोजन किया है। जैसे ही परिवार उनका स्वागत करता है, आयुषा भावुक हो उठती हैं और रोने लगती हैं। यह पल न केवल सुंदर है, बल्कि समाज के सोचने के नजरिए को भी चैलेंज करते हैं।

वीडियो का सबसे खास और ध्यान खींचने वाला पल तब आता है, जब परिवार के सभी पुरुष सदस्य बड़े हों या छोटे आयुषा के पैरों के पास पैसे रखते हैं और उन्हें झुककर सम्मान देते हैं। यह इशारा न केवल एक लड़की के महिला बनने की यात्रा का सम्मान है, बल्कि महिलाओं के शरीर में होने वाले इस प्रोसेस पर भी गर्व करने का मौका देता है।

वीडियो के कैप्शन में आयुषा ने लिखा, "POV: आपके परिवार ने आपकी पहली माहवारी का जश्न इस तरह मनाया।"

इस वीडियो पर लाखों प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूज़र ने लिखा, "पूरी दुनिया के लिए बस एक शब्द- इससे सीखो।" वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की, "यही होता है एक सच्चे सपोर्टिव परिवार का उदाहरण।"

कई महिलाओं ने अपनी खुद की कहानियां और एक्सपीरियंस भी शेयर किए। एक यूज़र ने लिखा, "मुझे आज भी याद है जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए थे। न फोन था, न जानकारी। मां ने कमरे में बंद रहने को कहा था। फिर पापा आए, गले लगाया और कहा कि तुम जो चाहो कर सकती हो। वो पल आज भी मेरी ताकत है। पापा को बहुत याद करती हूं।"

एक अन्य यूज़र ने लिखा, "इस परिवार की सोच काबिल-ए-तारीफ है। यह समाज के लिए एक मिसाल है।"

गौरतलब है कि भारत के कई हिस्सों में पहली माहवारी को एक महत्वपूर्ण जीवन चरण माना जाता है और इसका जश्न भी मनाया जाता है। खासतौर पर दक्षिण भारत में "ऋतु कला संस्कार" या "हाफ साड़ी समारोह" जैसी परंपराएं प्रचलित हैं, जो एक लड़की के युवावस्था में प्रवेश को सम्मानपूर्वक स्वीकारने की सामाजिक परंपरा का हिस्सा हैं।

यह वीडियो न केवल एक पारिवारिक समारोह को दिखाता है, बल्कि एक संवेदनशील मुद्दे पर समाज में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X