A सर्टिफिकेट से नो प्रॉब्लम, चल गई तो 100 करोड़ कमाएगी बदलापुर: वरूण
वरूण धवन की फिल्म बदलापुर रिलीज़ को तैयार है। अब जब फिल्म रेडी टू रिलीज़ है तो फिल्म को लेकर सबकी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वैसे भी बदलापुर में वरूण धवन ने अपने नए लुक से सबको हैरत में डाल दिया है। वहीं उनकी कड़ी मेहनत फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाई दे रही है। पर फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने वाली है।
हाल ही में वरूण धवन ने अपनी फिल्म बदलापुर के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म को भले ही ए सर्टिफिकेट मिला हो पर इससे फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह फिल्म एक तरह का रिस्क है स्टोरी के साथ, लुक के साथ, वरूण की इमेज के साथ। लेकिन वरूण धवन हर चीज़ को लेकर आश्वस्त हैं। वरूण की मानें तो अगर फिल्म चल गई तो सीधा 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारेगी।
कहानी की बैंड: बदलापुर के MAN वरूण ने STUDENT OF THE YEAR में तोड़ा था बचपने का ये रिकॉर्ड!
जहां तक फिल्म के सर्टिफिकेट का सवाल है तो फिल्म से कुछ सीन हटाकर इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया जाना था लेकिन निर्देशक ने कोई भी हिंसा और सेक्स सीन काटने से मना कर दिया। फिल्म के हर सीन पर पूरी मेहनत की गई है और हर सीन फिल्म की क्वालिटी को बढ़ाता है। अब देखना ये है कि बदलापुर भी कितनी तेज़ी से 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारती है।


Click it and Unblock the Notifications
