POSTER:बदला लेने को तैयार एंग्री यंग मैन वरूण
वरूण धवन का न्यू एंग्री यंग मैन लुक रिलीज़ हो गया है और फैन्स धड़ाधड़ इसे रिट्वीट कर रहे हैं। वरूण धवन अपनी अगली फिल्म बदलापुर में दिव्या दत्ता और यामी गौतम के साथ नज़र आएंगे। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी एक दमदार किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है। हालांकि थोड़ी ही देर में इसे हॉलीवुड फिल्म इनसेप्शन की कॉपी बता दिया गया।
लगता है डैमेज कंट्रोल के लिए वरूण का न्यू लुक रिलीज़ किया गया है। फिल्म में वरूण धवन का किरदार रघु नाम के एक लड़के का है और वो बेहद एग्रेसिव नज़र आ रहे हैं। हाल ही में वरूण और दिव्या दत्ता के स्मूच की काफी चर्चा हुई जिसके बाद वरूण ने कहा कि बोल्ड कंटेंट इस फिल्म की ज़रूरत है।
PICS: बॉलीवुड के किसिंग चैंपियन्स
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मैं तेरा हीरो और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में चॉकलेटी हीरो का रोल किया है। अब देखना ये है कि इमेज कंट्रोल का उनका ये कदम कितना कारगर साबित होता है।
पढ़िए: कहानी की बैंड: स्टूडेंट ऑफ द ईयर में कोई फेल क्यों नहीं हुआ


Click it and Unblock the Notifications
