'बदलापुर' का टीजर पोस्टर रिलीज, किया हॉलीवुड से कॉपी!
वरूण धवन की आगामी फिल्म 'बदलापुर' अब तक वरूण धवन के बदलते स्टाइल की वजह से सूर्खियां बटोर रही थी। लेकिन फिल्म के टीजर पोस्टर ने लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाने का काम किया है। जी हां, बदलापुर का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

ब्लैक एंड ग्रे बैकग्राउंड में यह बनाया गया यह पोस्टर काफी संस्पेंस भरा लग रहा है। पोस्टर में दो रेलवे ट्रैक दिख रहा है, और दोनों ट्रैक के बीच लिखा है फिल्म का नाम 'बदलापुर'। लेकिन इतना ही नहीं, नाम के नीचे एक टैगलाइग भी लिखा गया है जो काफी दिलचस्प है। टैगलाइन है, ''डोंट मिस दि बिगनिंग'', यानि की फिल्म की शुरूआत नहीं छोड़ना।
बहरहाल, फिल्म का पोस्टर भले ही कितना ही दिलचस्प और उत्सुकता पैदा करने वाला क्यों न हो, लेकिन आपको यह नया नहीं लगेगा। यहां हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि फिल्म का पोस्टर काफी हद तक Leonardo DiCaprio की फिल्म इंसेप्शन से मिलती जुलती है। यह हॉलीवुड फिल्म 2010 में आई थी।
दोनों फिल्मों के पोस्टर की कलर स्किम काफी हद तक एक जैसी है। वहीं, इंसेप्शन में जहां फिल्म का नाम बिल्डिंग्स के बीच लिखा दिखता है, बदलापुर को दो ट्रैक के बीच दिखाया गया है।
श्रीराम राघवन ने निर्देशन में बन रही फिल्म 'बदलापुर' 20 फरवरी 2015 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरूण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दकी, यमी गौतम और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications