आइल्ला...अब बाबूजी भी ट्विटर पर आ गये...
मालूम हो कि चरित्र अभिनेता आलोक नाथ भी गुरुवार को ट्विटर से जुड़ गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "ट्विटर जगत को मेरा प्रणाम। आपके जश्न में अब मैं भी शामिल हूं। चलिए कामना करें कि सब ठीक हो।"
आलोक नाथ ने कहा, "मैं ट्विटर में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं। लोगों ने यहां मेरे चरित्रों को काफी लोकप्रिय बना रखा है, अब मुझे खुशी है कि आखिरकार असली आलोक नाथ ट्विटर पर लोगों के समक्ष है। ऐसा लग रहा है, जैसे मेरे नाम पर कोई पार्टी हो रही हो और मैं ही उसमें शामिल नहीं हूं।"
आलोक नाथ ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में पिता का किरदार निभाया है। उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'हम साथ साथ हैं' और 'विवाह' जैसी हिंदी फिल्मों और 'पिया का घर' और 'अस्तित्व-एक प्रेम कहानी' जैसे टीवी धारावाहिकों में पिता का किरदार निभाया है। हालांकि एक संस्कारी पिता के रूप में निभाए गए उनके चरित्रों का लोगों द्वारा मजाक बनाए जाने को लेकर उनके मन में कोई शिकवा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
