कॉमेडी नाइट्स में पहुंचे बाबूजी आलोक नाथ..कहा मैं भी हूं सेक्सी यार..
कलर्स के सबसे पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल.. की लोकप्रियता शबाब पर है। तभी तो बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा कलाकर इस शो का हिस्सा बनना चाहता है। इस हफ्ते के शो में आपके सामने वो कलाकर प्रकट होगा जिसे लोग जवानी के दिनों से ही बाबूजी के रूप में देखते आये हैं। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं आलोक नाथ की।
टीवी और सिनेमा के चर्चित चरित्र अभिनेता आलोक नाथ कपिल के शो के मेहमान बने और जमकर कपिल से अपना दुख बांटा। हरे रंग के कपड़े पहने औऱ हाथ में माला लिये आलोक नाथ के साथ कपिल एंड फैमिली ने काफी मस्ती की।
कपिल ने आलोक नाथ की उनके बाबूजी वाली बात के लिए काफी खिंचाई की और वो और उनकी ऑनस्क्रीन बीवी मंजू शर्मा ने आलोकनाथ से आशिर्वाद भी लिया। तो वहीं आलोक नाथ ने जब यह कहा कि उन्हें जवानी के दिनों में कमसिन लड़कियां जब उन्हें पास आकर बाबूजी बोलती थीं तो उनके सीने पर सांप लोट जाता था जिसके बाद कपिल की दादी ने आलोक नाथ के इस दुख को दूर करने की पूरी कोशिश की और जमकर उनके साथ रंगीली अदाएं बिखेरीं। जिस पर आलोक नाथ ने कहा कि यार मैं भी सेक्सी हूं, पता नहीं था।
उन्होंने आलोक नाथ के साथ सेक्सी डांस किया और उन्हें जादू की पप्पी भी दी। शो में एक औऱ खास हसीना आलोक संग मेहमान बनकर आयी थीं और वो थी टीवी की दुनिया की सबसे पॉपुलर बहु आनंदी ( तोरल रासपुत्रा), जिनके साथ कपिल तो फलर्ट कर ही रहे थे आलोक नाथ ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी उन्हें फांसने में।
कुल मिलाकर इस शनिवार-रविवार को प्रसारित होने वाला शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'..काफी रोचक होने वाला है जिसमें आप अलग और एक नये हवेलीराम यानी कि आलोकनाथ से मिलेंगे इसलिए देखना ना भूंले कलर्स पर रात दस बजे 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'..।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications