POSTER: सलमान खान को बहुत पीछे छोड़ गए हैं बागी टाइगर श्रॉफ!
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी का ट्रेलर रिलीज़ होने से पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया और ये साफ है कि अगर ये फिल्म सलमान खान की ही फिल्म बागी का रीमेक है तो ये बहुत ही बेहतर रीमेक है।
पोस्टर में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अपने डर को छिपाते हुए एक साथ डटकर खड़े नज़र आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का नया लुक जहां धमाका करने वाला है, इसकी पूरी गारंटी है वहीं श्रद्धा भी इस फिल्म में नए अंदाज़ में सबको चौंका देंगी।
[DHAMAKA: बॉलीवुड के 8 सुपरस्टार्स और शाहरूख खान का तोहफा!]
बागी के डायरेक्टर हैं सब्बीर खान और फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला जिन्होंने हीरोपंती से टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
बागी 1990 में आई सलमान खान और नगमा की फिल्म थी। फिल्म प्यार में बागी हुए दो लोगों की कहानी थी और सलमान खान एक अमीर लड़के थे जिन्हें जिस्मफरोशी में फंसी एक लड़की से प्यार हो जाता है।
अब देखना है कि टाइगर - श्रद्धा की बागी किस तरह दर्शकों को इंप्रेस करती है। वैसे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रीमेक लाइन में है -


Click it and Unblock the Notifications














