FIRST LOOK: टाईगर श्राफ का 'बागी' अवतार.. जबरदस्त.. कर देगा हैरान!
[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ की फिल्म 'बागी' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। आज उनके जन्मदिन पर उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर ने फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर टाईगर को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।
सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। खैर, फिल्म के फर्स्ट लुक से आप भी इस बात से सहमत हो जाएंगे।
LOOKS: 'बागी' में टाईगर श्राफ = सलमान का चेहरा, ऋतिक की बॉडी
टाईगर श्राफ इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। 'बागी' 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, दिलचस्प बात यह है कि टाईगर के जन्मदिन पर श्रद्धा ने टाईगर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। काफी उम्मीद है कि कल यानि की 3 मार्च को श्रद्धा के जन्मदिन पर टाईगर श्रद्धा का फर्स्ट लुक शेयर करें।
'बागी' के लिए दोनों सितारे काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिल्म में जमकर एक्शन फिल्माया जा रहा है। जहां आप टाईगर के साथ साथ श्रद्धा को भी एक्शन करते देखेंगे।
यहां देखें बागी से सेट से टाईगर और श्रद्धा की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


