FIRST LOOK: टाईगर श्राफ के बाद श्रद्धा कपूर ने दिखाया 'बागी' अवतार.. दमदार
[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ की फिल्म 'बागी' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। जहां 2 मार्च को श्रद्धा ने टाईगर का लुक रिवील किया था, वहीं 3 मार्च को श्रद्धा की जन्मदिन पर भी उनके को-स्टार ने श्रद्धा की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर और श्रद्धा को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। खैर, फिल्म के फर्स्ट लुक से आप भी इस बात से सहमत हो जाएंगे।
LOOKS: 'बागी' में टाईगर श्राफ = सलमान का चेहरा, ऋतिक की बॉडी
'बागी' 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 'बागी' के लिए दोनों सितारे काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिल्म में जमकर एक्शन फिल्माया जा रहा है। जहां आप टाईगर के साथ साथ श्रद्धा को भी एक्शन करते देखेंगे।
यहां देखें बागी से सेट से टाईगर और श्रद्धा की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


